कैमूर:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा कैमूर में हुई। उनका स्वागत उनके समर्थकों ने जय श्री राम के नारे के साथ किया। लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या से भगवान राम का संदेश लेकर नवरात्रि में आया हूं। विश्वामित्र की तपोभूमि से जुड़ी है रामगढ़ की भूमि। हमने जो कहा किया। राम मंदिर बनाने का कार्य शुरू है। एनडीए की फिर सरकार बनाएं।उन्हों ने कहा कि बिहार का यूपी से बहुत पुराना व गहरा नाता है। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की सेवा में अपने पूरे शासन को लगाया। उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा है और बिहार की सीमा तक भिजवाया। विपक्ष पर निशान साधते हुए कहा कि उसने हमेशा विघटनकारी सोच से काम किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना से आगे बढ़ते रहे।उन्हों ने आतंकवाद पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पाकिस्तान को घर में घुसकर मारेंगे वाली बात कहकर खूब तालियां बटोरी। राष्ट्रवाद पर विस्तार से बातें रखीं। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि- हमलोग विकास की बात करते है और वे लोग जाति की बात करते हैं। बता दें कि भाजपा के स्टार प्रचारक योगी ने इसके बाद वे अरवल और रोहतास में एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। आज सीएम योगी आदित्यनाथ की 3 सभाएं,कैमूर, अरवल और रोहतास के विक्रम गंज में थीं।