पटना: बिहार में भाजपा और जदयू (JDU) के संबंधों को लेकर सिवान जिले से जदयू के पूर्व विधायक और चर्चित नेता श्याभम बहादुर सिंह ने बड़ी बात कही है। उन्हों ने कहा कि भाजपा और जदयू का गठबंधन कभी भी टूट सकता है। उन्होंरने भाजपा पर बिहार विधानसभा चुनाव 2021 में जदयू को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंोने ये बातें मंगलवार को सिवान में आयोजित जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेआलन के मंच से कहीं। पूर्व विधायक ने जब ये बातें कहीं तो मंच पर जदयू के प्रदेश अध्यरक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू के वरीय नेता और खाद्य आयोग के अध्यूक्ष विद्यानंद विकल सहित कई बड़े नेता मौजूद थे, लेकिन किसी ने पूर्व विधायक के बयान का खंडन नहीं किया।
पूर्व विधायक श्या म बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा पर भरोसा नहीं है। भाजपा के चलते ही विधानसभा चुनाव में उन्हेंा खुद और दूसरे कई जदयू उम्मीसदवारों का हार का सामना करना पड़ा। उन्होंभने कहा कि जदयू कार्यकर्ता मुख्यरमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के हाथों को मजबूत करें ताकि बिहार में पार्टी अपने दम पर खड़ी हो सके। गौरतलब है कि श्याaम बहादुर सिंह अपने कारनामों और बयानों से हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका स्टेबज पर डांसरों के साथ नाचने वाला एक वीडियो लोगों को कई साल गुजरने पर भी याद रहता है।
भाजपा के सिवान जिला अध्यनक्ष संजय पांडेय ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में अपने सहयोगी दल को धोखा नहीं दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह गठबंधन धर्म का पालन किया। उन्होंेने यह भी कहा कि जदयू नेता की बात को पार्टी के वरीय नेताओं तक पहुंचाया जाएगा। इस पर पार्टी के बड़े नेता ही कुछ बयान दे सकते हैं।
(इनपुट www.jagran.com)