सहारनपुर: जनपद में कोरोना ने कई हस्तियों को अपने चपेट में ले लिया है। अब इस्लामी तालीम के मशहूर मरकज दारुल उलूम देवबंद के कार्यवाहक मोहतमिम और जमीयत उलमा ए हिंद (महमूद मदनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी का कोरोना से निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे ह 76 वर्ष के थे। उनके निधन से इस्लामिक जगत शोक की लहर है।
कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी की कुछ दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बीच में इनकी मौत की अफवाह भी उड़ी थी लेकिन शुक्रवार दोपहर को तीन दिनों के इलाज के दौरान ही कारी उस्मान का इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर जैसे ही देवबंद समेत इस्लामिक जगत में पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। कारी उस्मान मंसूरपुरी के निधन को उलमा ने इस्लामिक जगत का बड़ा नुकसान बताया है।
दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम व ज़मीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी उस्मान मंसूरपुर के मोहल्ला दरबार के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु की खबर से क्षेत्र के साथ उलमा-ए-किराम में शोक की लहर दौड़ गई। करी उस्मान कोरोना संक्रमित थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जिनका शुक्रवार दोपहर सवा बजे इंतकाल हो गया।