मुंबई:IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोका गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके पास तय मात्रा से ज्यादा का गोल्ड बरामद हुआ है। फिलहाल कस्टम के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी इतना ज्यादा सोने होने के कागजात मांग रहे हैं।
एक साल से अधिक समय तक विदेश में रहने वाले व्यक्ति 50 हजार रुपए तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकते हैं। वहीं, महिलाओं के लिए ये छूट एक लाख रुपए तक है। महिलाएं एक लाख रुपए तक की कीमत का सोना ड्यूटी फ्री लेकर भारत आ सकती हैं। ड्यूटी फ्री की शर्तें सिर्फ सोने के आभूषणों पर लागू हैं। सोने के सिक्कों और बिस्किट्स पर ड्यूटी देनी पड़ती है।
DDR सूत्रों के अनुसार, क्रुणाल के पास अघोषित गोल्ड, जिनमें सोने के 2 कंगन, कुछ महंगी घड़ियां और कई कीमती सामान मिले हैं। क्रिकेटर ने इसका डिक्लेरेशन नहीं किया था।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल 2016 में अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। क्रुणाल ने अब तक 55 मैच खेले हैं और 891 रन बनाए हैं। इसके अलावा अब तक 40 विकेट लिए हैं। क्रुणाल का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86 है, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े 3/14 हैं।
बता दें कि इस साल मुंबई इंडियंस ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। IPL के बाद 25 सदस्यीय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई, जबकि बाकी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए।
(इनपुट www.bhaskar.com)
क्रुणाल पांड्या को मुंबई हवाई अड्डे पर रोका गया,दुबई से अवैध सोना लाने का आरोप
previous post