नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में छाए कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे का असर सड़क के साथ रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। उत्तर रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आ रहीं 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमालय क्षेत्र के पश्चिमी बंगाल, असोम और त्रिपुरा में भी कोहरा छाया हुआ है।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
- गोरखपुर-हिसार गोरखधम सुपरफास्ट एक्सप्रेस-5.16 घंटे
- हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस-2.33 घंटे
- खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस-10 मिनट
- हैदराबाद डेक्कन-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस-1.33 घंटे
- मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-52 मिनट
- दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-4.55 घंटे
- प्रयागराज-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस-3.23 घंटे
- सहरसा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-5.16 घंटे
- प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-4.19 घंटे
- राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-3.06 घंटे
- मंडुआडीह-नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस-2.29 घंटे
- राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस-3 घंटे
- सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस-4.36 घंटे
- जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस-24 मिनट
- कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली-30 मिनट
- मंडुआडीह-नई दिल्ली त्योहर विशेष-30 मिनट
- भुवनेश्वर-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस-2.08 घंटे
- डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-1.44 घंटे
- हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-2.16 घंटे
- सियालदह-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस-1.35 घंटे
- रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-1.40 घंटे
- इस्लामपुर-नई दिल्ली त्योहर विशेष-1.47 घंटे
- मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस-34 मिनट
- बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस-41 मिनट
- कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस-29 मिनट
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन त्योहर विशेष-13 मिनट
- एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस-32 मिनट
- बरेली-भुज त्योहर विशेष-15 मिनट
- बठिंडा-पुरानी दिल्ली त्योहार विशेष-33 मिनट
- श्री गंगानगर-पुरानी दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस-22 मिनट
वहीं, इससे पहले कोहरे ने बृहस्पतिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर अपना असर दिखाया। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर दादरी क्षेत्र में बील अकबरपुर के नजदीक एक के बाद एक दस गाडि़यां आपस में टकरा गईं। कोहरे के कारण ²श्यता बेहद कम थी। धीमी चल रही गाडि़यों में पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाडि़यां भिड़तीं चलीं गईं। हालांकि इस हादसे में कोई गाड़ी अधिक क्षतिग्रस्त नहीं हुई। कुछ देर बाद वाहन चालक आगे के लिए रवाना हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार को कोहरे का प्रकोप अधिक था।
(इनपुट www.jagran.com)