नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 70 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके लिए उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो संदेश जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति ब्लामिदीर पुतिन ने भी ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
राहुल गांधी ने भी दी शुभकामानाएं। कैलाश सत्यार्थी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्रम मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।उनके अलावा भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय नेताओं की ओर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।
(livehindustan.com)